नई दिल्ली (नेहा): चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम टीम को बड़ा झटका लगा है। मुकाबले से पहले मुंबई के पूर्व क्रिकेटर पद्माकर शिवलकर का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। बाएं हाथ के स्पिनर ने 20 सालों तक मुंबई के लिए खेले। बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी के दौर में वह खेलते थे। ऐसे में कभी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए। पद्माकर शिवलकर ने 1961/62 सीजन में 21 साल की उम्र में अपना प्रथम श्रेणी करियर शुरू किया था। 1987/88 सीजन में 47 साल की उम्र तक मुंबई के लिए खेले। उन्होंने अपने करियर में 124 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 589 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 42 बार पांच विकेट और 13 बार 10 विकेट हॉल लिया।
उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 1972/73 सीजन के फाइनल में 16 रन पर 8 विकेट और 18 रन पर 5 विकेट लिए, जिससे मुंबई को लगातार 15वां खिताब मिला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, “मुंबई क्रिकेट ने आज एक सच्चा दिग्गज खो दिया है। पद्माकर शिवलकर सर का खेल में योगदान, खासकर सर्वकालिक बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उनका समर्पण, कौशल और मुंबई क्रिकेट पर प्रभाव अद्वितीय है। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी को 2016 में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था।