अदीस अबाबा (नेहा): अफ्रीका में हैजा और एमपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में इस साल हैजा और एमपॉक्स के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) ने इसका खुलासा किया है।Africa CDC के सदस्य याप बौम ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि 2025 में अब तक पूरे अफ्रीका में हैजा और एमपॉक्स से लगभग 4,275 मौतें हो चुकी हैं।
अफ्रीकन यूनियन स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, अफ्रीका के 21 देशों में हैजा के 176,136 मामले देखने को मिले, जिनमें से 3,697 मरीजों की मौत हो गई। अफ्रीका में हैजा फैलने के पीछे एक बड़ा कारण साफ पानी की कमी बताई जा रही है। 2025 की शुरुआत से अफ्रीका के 23 देशों में एमपॉक्स के 79,024 केस मिले हैं, जिनमें से 578 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि पिछले साल अगस्त में Africa CDC ने एमपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।