नई दिल्ली (नेहा): आज सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर आज मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए। काशी, बाबा बैधनाथ समेत देश भर के तमाम शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में भक्त दिखाई दिए। दिल्ली के अलग-अलग जगह पर शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक चांदनी चौक के प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में भक्त पहुंचे। सावन की अंतिम सोमवारी पर दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अशोक विहार स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर में अपने पति के साथ रुद्राभिषेक किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करीब यहां पर 1 घंटे तक पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया और मंगला आरती में भी हिस्सा लिया। अपने पति के साथ रुद्राभिषेक करने के बाद भोले बाबा का जलाभिषेक किया और बाबा का आशीर्वाद लिया।
बता दें कि आज से राजधानी दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र में जाने से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने सबसे पहले आज सावन के आखिरी सोमवार पर अपने पति के साथ अशोक विहार स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और उसके बाद जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से दिल्ली के खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।