नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। लेकिन इस बार मुंबई में BMC चुनावों के नतीजे आने में देरी हो सकती है। दरअसल, मतगणना की प्रक्रिया में किए गए बदलावों के कारण शुरुआती रुझानों और अंतिम परिणामों के कारण रिजल्ट की टाइमिंग बढ़ सकती है।
मुंबई महानगर पालिका के 227 निर्वाचन वार्डों के शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले सभी वार्डों में एक साथ गिनती होती थी, लेकिन इस बार गिनती चरणबद्ध तरीके से होगी। एक साथ सभी वार्डों के बजाय केवल दो-दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी। इस बदलाव के कारण सुबह 10 बजे केवल 46 वार्डों की गिनती शुरू हो पाएगी। जिसके कारण BMC चुनावों के नतीजे आने में देरी होगी।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस और कंप्यूटरीकृत सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस और कंप्यूटरीकृत सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। 23 रिटर्निंग अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल की निगरानी है। बता दें कि भारत की सबसे अमीर महानगर पालिका मुंबई के 227 वार्डों के लिए कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


