नई दिल्ली (नेहा): म्यांमार से बेहतर जीवन की तलाश में निकलने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथिदौंग इलाके से करीब तीन हफ्ते पहले लगभग 300 रोहिंग्या एक बड़े जहाज पर सवार हुए थे। यह जहाज मानव तस्करी सिंडिकेट्स द्वारा संचालित किया जा रहा था जो रोहिंग्याओं को अवैध तरीके से समृद्ध देशों में पहुंचाता है। थाईलैंड-मलेशिया समुद्री सीमा के पास पलट गई। मलेशियाई अधिकारियों ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
रास्ते में इन रोहिंग्याओं को छोटी-छोटी नावों में बांट दिया गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुई एक नाव पर करीब 70 रोहिंग्या सवार थे। रविवार को यह नाव थाईलैंड-मलेशिया समुद्री सीमा के पास पलट गई। मलेशियाई अधिकारियों ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों ने यह आशंका भी जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मलेशियाई अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। 13 रोहिंग्याओं की जान बचा ली गई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी रोहिंग्या लापता हैं जिनकी तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।


