मुंबई (नेहा): बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे बेहद खास अंदाज़ में फैंस के साथ मनाया। मुंबई में आयोजित उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर दीपिका की सादगी, गर्मजोशी और फैंस के प्रति प्यार ने सभी का दिल जीत लिया।
दीपिका अपने वेकेशन से खास तौर पर मुंबई लौटीं ताकि फैंस के साथ पर्सनल मीट एंड ग्रीट कर सकें। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ केक काटा और सभी से खुलकर बातचीत की। वीडियो में दीपिका बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। खास बात यह रही कि फैंस ने उनके लिए फिल्म ओम शांति ओम का लोकप्रिय गाना भी गाया, जिसे सुनकर दीपिका भावुक और मुस्कुराती दिखीं। इस सेलिब्रेशन में दीपिका ने ब्राउन कलर का सिंपल स्वेटर पहना। उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह नेचुरल और कम्फर्टेबल रखा, जो फैंस को काफी पसंद आया।


