श्रीनगर (नेहा): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आज वो बादामी बाग छावनी जाएंगे। हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय सेना की ओर से किए गए एक महत्वपूर्ण आतंकवाद विरोधी अभियान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का कश्मीर घाटी का यह पहला दौरा होगा।
इस लिहाज से ये काफी अहम माना जा रहा है। श्रीनगर के इस दौरे के दौरान वो रक्षा मंत्री क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने और 15 कोर मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं। श्रीनगर में अपने कार्यक्रम को पूरा करने के बाद राजनाथ सिंह आज दिन में वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।