नई दिल्ली (राघव): दिल्ली विधानसभा के दरवाजे आम जनता के लिए खुलेंगे. दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने 14-15 अगस्त को पहली बार आम लोगों के लिए परिसर को खोलने का ये विशेष फैसला लिया हैं। मतलब दिल्ली विधानसभा 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए अपने द्वार खोलेगी। पुराने सचिवालय परिसर में स्तिथ ऐतिहासिक विधानसभा भवन में आम लोग घुमने जा सकेंगे। अधिकारीयों की ओर से यह जानकारी दी गई हैं।
इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। विधानसभा परिसर के इतिहास के बारे में भी इस दौरान लोग जान सकेंगे। दिल्ली विधानसभा में घुमने का समय केवल सात घंटे तक रहेगा। अधिकारीयों ने जानकारी दी कि सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक आम लोग परिसर में सैर कर सकेंगे। लोगों को परिसर में मौजूद ऐतिहासिक जगहों पर भी इस दौरान घुमाया जाएगा।
ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आम जनता सदन के अंदर का अनुभव ले सके और इतिहास के बारे में भी जानकारी भी मिल सके। इसे लेकर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही परिसर में कुछ गाईड की भी तैनाती की जाएगी, जिनसे आम लोगों को जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अधिकारीयों ने जानकारी दी कि जो कोई भी स्वतंत्रता दिवस के दिन परिसर में घूमना चाहते है उन्हें पहले से किसी तरह की पंजीकरण कराने की जरुरत नहीं हैं।
दो दिन 14 और 15 अगस्त की सुबह 10 बजे से आम लोग पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड दिखाकर परिसर में प्रवेश पा सकेंगे। बता दें कि, दिल्ली विधानसभा का निर्माण साल 1912 में कराया गया था। मशहूर ब्रिटिश वास्तुकार ई. माेंटेग्यू थॉमस की निगरानी में विधानसभा का निर्माण कराया गया था। सिर्फ आठ महीने में विधानसभा का निर्माण पूरा हो गया था और फ़क़ीर चंद ठेकेदार की देखरेख में काम पूरा हुआ था। इसकी खास बात यह है कि इस पुरे विधानसभा परिसर में 10 एकड़ में हरित क्षेत्र हैं। इसके साथ ही बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए लाल किले में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।