दौसा (नेहा): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के सामने बैठकर विशेष पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। महंत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई।
मुख्यमंत्री के बालाजी धाम आगमन पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा एससी मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल, भाजपा दौसा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, करौली जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह जादौन, जिला महामंत्री लेखपाल कसाना, विपिन जैन तथा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी सागर राणा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, एडीएम अरविंद शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


