नई दिल्ली (नेहा): आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने के निर्णय के खिलाफ बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है।
कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले पर अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी। सोमवार को कोर्ट ने इसी मामले में तेजस्वी के पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा था।
तेजस्वी और लालू यादव ने आईआरसीटीसी घोटाले मामले में उन दोनों के खिलाफ आरोप तय करने के निर्णय को चुनौती दी है।


