नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7,565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणियों के लिए भी सीटें तय की गई हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती युवाओं के लिए शानदार ऑप्शन है। 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच आने वाले योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। दिल्ली पुलिस देश के सबसे बड़ी पुलिस संगठनों में से एक है। इसलिए इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को अभी से लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत 7,565 पद निकाले गए हैं। इनमें से कुछ पद महिलाओं के लिए और कुछ आरक्षित वर्गों के लिए सुरक्षित हैं। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिल सके।