दिल्ली (नेहा): विकासपुरी थाना पुलिस ने देह व्यापार के काले धंधे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक पति- पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे धंधे का संचालन कर रहे थे।
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्रवीर ने बताया कि विकासपुरी में एक होटल की आड़ में यह सब हो रहा था।
मामला संज्ञान में आने के बाद जिले की स्पेशल स्टाफ व विकासपुरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापेमारी की और वहां से छह लड़कियों को मुक्त कराया। इस मामले में भी जांच चल रही है।