By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: Delhi: लोहा पुल पर रोका गया ट्रेनों का आवागमन, 206.86 मीटर के स्तर पर बह रही यमुना
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > दिल्ली > Delhi: लोहा पुल पर रोका गया ट्रेनों का आवागमन, 206.86 मीटर के स्तर पर बह रही यमुना
national newsदिल्ली

Delhi: लोहा पुल पर रोका गया ट्रेनों का आवागमन, 206.86 मीटर के स्तर पर बह रही यमुना

Nri Rashtriya
Last updated: September 3, 2025 6:51 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव और गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे पहले, मंगलवार शाम को यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। वहीं, आज सुबह 6.30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया। आज रात से यमुना का जलस्तर कम होने के आसार हैं।

यमुना का जलस्तर 206 मीटर से अधिक पहुंचने पर मंगलवार दोपहर शाहदरा जिला प्रशासन ने पुराना लोहा पुल वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पुल को बंद किया है। इसके साथ ही यहां पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुल के बंद होने से शास्त्री पार्क पुश्ता रोड व गांधी नगर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुल के अंदर गोशाला की 400 गायों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने पुल बंद करने से पहले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। दोपहर 3:45 बजे पुलिस ने पुल को बंद किया।

पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि गांधी नगर से पुरानी दिल्ली जाने वाले वाहन चालक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होते हुए जाएं। यमुना बाजार के पुराना हनुमान मंदिर से यमुनापार की तरफ जाने वाले वाहन चालक कश्मीरी गेट होते हुए शाहदरा जीटी रोड से होते हुए जाएं। गांधी नगर की साइड लोहा पुल के पास डीडीए की जमीन अवैध गोशाला बनी हुई है। गोशाला में पानी भरने की वजह से सभी गायों को वहां से निकाला गया है।प्रशासन का कहना है कि इतनी गायों को सड़कों पर छोड़ नहीं सकते हैं। इसलिए पुल के अंदर उन गायों को छोड़ दिया गया है। वहीं पर उन्हें गोशाला के लोग चारा दे देंगे।

Related Posts:

  • 4
    यूपी के कई गांवों पर बाढ़ का साया,सूर्य नदी ने पार…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

‘आपका नुकसान अब हमारी…,’ बेंगलुरु हादसे पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी

‘बिजुरिया’ गाने पर वरुण-जाह्नवी का शानदार डांस मूव्स

हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट

किन्नौर के वांगतु में पहाड़ों से गिरी चट्टानाें ने कुचल डाले 6 वाहन, 6 लाेग घायल

ज़ोमैटो ने 20% बढ़ाई प्लैटफॉर्म फीस

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अचानक बाढ़ आने से 3 लोगों की मौत
Next Article मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

‘आपका नुकसान अब हमारी…,’ बेंगलुरु हादसे पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी
national news खेल कूद September 3, 2025
‘बिजुरिया’ गाने पर वरुण-जाह्नवी का शानदार डांस मूव्स
Entertainment national news September 3, 2025
हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट
Bussiness News national news September 3, 2025
ब्रिटेन में दर्दनाक सड़क हादसा, हैदराबाद के 2 छात्रों की मौत
International News September 3, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?