पटना (नेहा): इंडिगो एयरलाइंस रविवार से पटना और गाजियाबाद के बीच एक नई दैनिक उड़ान सेवा शुरू कर रही है। यह सेवा गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से संचालित होगी। इंडिगो के एयरबस ए320 में इकोनॉमी क्लास की 180 सीटें उपलब्ध होंगी। 20 जुलाई के लिए पटना से गाजियाबाद का किराया 4,700 रुपये और गाजियाबाद से पटना का किराया 4,145 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे पहले, एयर इंडिया एक्सप्रेस इस रूट पर उड़ान सेवा संचालित कर रही थी।
उड़ान समय:
1. उड़ान संख्या 6E 2573: पटना से गाजियाबाद – प्रस्थान सुबह 10:00 बजे, आगमन सुबह 11:40 बजे
2. उड़ान संख्या 6E 2553: गाजियाबाद से पटना – प्रस्थान दोपहर 12:30 बजे, आगमन दोपहर 2:10 बजे