मुंबई (नेहा): बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और उनकी बहन खुशबू पटानी के घर पर हाल ही में हमला हुआ था। उनके बरेली स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, इस हमले के दो दिन बाद दिशा पटानी की बहन खुशबू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सेल्फ डिफेंस के टिप्स देती नजर आ रही हैं।
वीडियो में खुशबू पटानी दिखाती हैं कि कैसे मुश्किल परिस्थितियों में भी सिर्फ एक साधारण केबल की मदद से खुद को बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सेना में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिखाया गया था कि खतरनाक हालात में शांत रहकर और समझदारी से कैसे खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।