मुंबई (नेहा): ‘दृश्यम 3’ को लेकर साउथ और बॉलीवुड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अनाउंसमेंट के वक्त से ही यह फिल्म चर्चा में हैं। जहां मोहनलाल साउथ में ‘दृश्यम 3’ बना रहे हैं, तो वहीं बॉलीवुड में अजय देवगन। ‘दृश्यम’ मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम फ्रेंचाइज है, जिसे अजय देवगन ने हिंदी में रीमेक किया और खूब पैसे कमाए। लेकिन तीसरे पार्ट को लेकर उन्हें तगड़ा झटका लगा।
पहले तो अजय देवगन ही ‘दृश्यम 3’ को हिंदी में बना रहे थे, लेकिन बाद में मोहनलाल ने भी अपनी ‘दृश्यम 3’ को मलयालम के साथ-साथ हिंदी में बनाना शुरू कर दिया। और अब एक और झटका लगा है। दरअसल, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ मलयालम भाषा में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से पहले रिलीज होगी। डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है।
जहां अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी, वहीं अब मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी। जीतू जोसेफ ने एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान इस बारे में बताया। जीतू ने खुलासा किया कि ‘दृश्यम 3’अप्रैल के पहले हफ्ते में थिएटर्स में रिलीज होगी। उन्होंने सभी दर्शकों से अपील की कि वो थिएटर में जाकर फिल्म देखें।


