जम्मू (नेहा): राजौरी से सटे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना ने सोमवार सुबह पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया और उसे चुनौती दी, जिसके बाद से गोलीबारी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने बाड़ के आगे डब्बी इलाके में जीरो लाइन के पास संदिग्ध घुसपैठियों को देखा और तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध समूह ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों का अभियान जारी है और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।