मुंबई (नेहा): बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हुआ था, जिससे पूरा देश शोक में डूब गया था। उनके परिवारवाले भी टूटकर बिखर गए थे। सनी देओल की तरफ से अलग और हेमा मालिनी ने अलग उनके लिए प्रेयर मीट रखी थी। जहां दोनों बेटियां भी दिखाई दी थीं। अब महीनेभर बाद ईशा देओल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह मायूस नजर आईं।
उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस ईशा देओल को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह पूरी तरह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।


