ढाका (नेहा): बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का बीते दिन निधन हो गया था। आज उनकी अंतिम विदाई होगी। खालिदा जिया के शव को उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर्रहमान के बगल में दफनाया जाएगा। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष और 3 बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।
मगर, मंगलवार को ढाका में उनक निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। खालिदा जिया के जनाजे में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार समेत कई विदेशी नेता शामिल होंगे। भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर आज ढाका की यात्रा करेंगे।

