नई दिल्ली (राघव): अगर आप गहने बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है यह आपके लिए सही समय हो। आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 1 अगस्त को सोने की कीमत 0.39 फीसदी लुढ़कर कर 98,380 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.23 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,09,714 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 93,400 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 98,070 रुपए है। वहीं प्रति किलो चांदी 1,25,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है।