नई दिल्ली (नेहा): यमुना के उफान में लगातार कमी आ रही है। अब जलस्तर 207 मीटर से नीचे आ गया है, लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। रविवार सुबह तक इसमें और कमी आने की उम्मीद है। नदी में पानी जरूर कम हुआ है, परंतु दिल्लीवासियों की चुनौती कम नहीं हुई है।
अभी भी 20 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इन राहत शिविरों में साफ सफाई, पेजयल, भोजन, दवा, शौचालय आदि उपलब्ध कराने की चुनौती है। यदि पहाड़ों पर मौसम खराब हुआ तो फिर से नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। लोहा पुल बंद रहने से रेल यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।