नई दिल्ली (नेहा): भारत में 15 अगस्त से FasTag Annual Pass की सुविधा शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने शुक्रवार को बताया कि करीब 1.4 लाख फास्टैग यूजर्स ने यह पास खरीदा है। पास की सर्विस गुरुवार आधी रात से हुई शुरू कर दी गई थी। पहले दिन ही देशभर के एक लाख से अधिक लोगों ने इस सर्विस को खरीदा है। NHAI ने बताया है कि देश के लगभग 1150 टोल प्लाजा पर यह पास काम करेग। इस पास का इस्तेमाल करने वालों को टोल चार्ज में छूट मिल रही है, और उन्हें इसके बारे में SMS के जरिए जानकारी दी जा रही है।
FasTag Annual Pass उन लोगों के लिए है जो अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं। इसके लिए केवल एक बार 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह पास एक साल तक या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग तक वैलिड रहेगा। यह पास सभी प्राइवेट व्हीकल्स जैसे- कार, जीप और वैन के लिए है। पेमेंट के दो घंटे के भीतर यह पास RajMargYatra ऐप या NHAI की वेबसाइट से एक्टिव हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, RajMargYatra ऐप का उपयोग हर समय 20,000 से 25,000 लोग एकसाथ कर रहे हैं। NHAI ने हर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को तैनात कर रखा है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। यूजर्स की शिकायतों के लिए नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 है, जहां पर लोगों की समस्या सुनने और सुलझाने के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारी बैठे हुए हैं।