By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल में त्राहिमाम, अब तक 78 की मौत
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल में त्राहिमाम, अब तक 78 की मौत
national news

बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल में त्राहिमाम, अब तक 78 की मौत

Nri Rashtriya
Last updated: July 7, 2025 4:32 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला (नेहा): मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच रविवार को चंबा में दो और मंडी में एक स्थान पर बादल फटा। वहीं ऊना में बाढ़ जैसे हालात रहे। चंबा के चुराह में रविवार सुबह पंचायत बघेईगढ़ के कंगेला नाला व टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाला में बादल फटे। मंडी की चौहारघाटी की पंचायत सिल्हबुधाणी के कोरतंग गांव में शनिवार रात 12 बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे गांव में तबाही मच गई। दोनों जिलों में बादल फटने से पांच पुल बह गए। चंबा की टिकरीगढ़ पंचायत में बादल फटने से नकरोड़-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला पर बना पुल बह गया, यहां देर शाम वैकल्पिक रास्ता बना दिया।

मंडी जिले के कोरतंग गांव में बाढ़ में चार फुटब्रिज और लोक निर्माण विभाग की एक पुलिया बह गई। सिल्ह, बुधाणी और कोरतंग में उपजाऊ जमीन बह गई। आधी रात को पानी व पत्थरों की गड़गड़ाहट सुनकर लोगों ने भाग कर जान बचाई। यहां छह मकान खतरे की जद में हैं। जिला ऊना में भारी वर्षा से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। लोगों के घरों तथा स्कूलों में पानी घुस गया। नंगल सलांगड़ी में एक उद्योग में जलभराव होने से 45 कामगार फंस गए। अग्निशमन विभाग व होमगार्ड ने इन्हें बचाया। झलेड़ा गांव का पट्रोल पंप जलमग्न हो गया। गगरेट के कई उद्योगों में पानी भर गया। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने सात जुलाई को चंबा व कुल्लू में भारी वर्षा का यलो, जबकि लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ अन्य जिलों में बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी है। आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में अभी तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं।

बड़सर में महिला बही, सुजानपुर में किशोरी का शव मिला हमीरपुर के बड़सर की शुक्र खड्ड में अन्य राज्य की महिला पानी में बह गई। शुक्र खड्ड में राशन से भरा ट्रक फंस गया। सुजानपुर के नजदीक गांव बजाहर के पास ब्यास में 14 से 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। आशंका है कि शव मंडी से बहकर आए किसी का हो सकता है। प्रदेश में 243 सड़कें बंद प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन से 243 सड़कें बंद हैं। मंडी में 183, कुल्लू में 36, कांगड़ा में 12, ऊना में छह, चंबा में चार, सिरमौर में दो सड़कें बाधित हैं। मंडी में 182, ऊना में 41, किन्नौर में 12, चंबा व कुल्लू में तीन-तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में 278 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

Related Posts:

  • 23
    मंडी के बाद चंबा में 2 जगह फटे बादल
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

Zomato के फूड डिलीवरी बिजनेस के नए CEO बने आदित्य मंगल

रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD ने किया अलर्ट

होशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत

हल्की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

केरल में निपाह वायरस से 18 साल की लड़की की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इजरायल ने ईरान के बाद अब इस देश पर बोला हमला
Next Article शेफाली जरीवाला की मौत के बाद ‘सिम्बा’ की खराब हुई तबीयत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Zomato के फूड डिलीवरी बिजनेस के नए CEO बने आदित्य मंगल
national news July 7, 2025
ट्रंप ने उड़ाया एलन मस्क की नई पार्टी का मजाक
International News July 7, 2025
रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD ने किया अलर्ट
national news July 7, 2025
दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में पहली महिला राष्ट्रपति बनीं जेनिफर सिमंस
International News July 7, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?