By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया कोहराम, सिक्किम में 32 की मौत, मणिपुर में 3300 घर तबाह
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया कोहराम, सिक्किम में 32 की मौत, मणिपुर में 3300 घर तबाह
national news

नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया कोहराम, सिक्किम में 32 की मौत, मणिपुर में 3300 घर तबाह

Nri Rashtriya
Last updated: June 2, 2025 5:16 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): नॉर्थ-ईस्ट में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं। सेनापति जिले के साथ-साथ इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, सिक्क्म, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई की मौत हो गई और कई घायल हैं।

वहीं सिक्किम में में फंसे पर्यटकों को अब पुलिस, निवासियों, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से सक्रिय रूप से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है 32 लोगों की मौत हो गई। लाचुंग होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्यात्सो लाचुंगपा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जमीनी स्तर पर निकासी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश की बात करें इस राज्य में सेना ने अब 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आज एक महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान सफलतापूर्वक चलाया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी में फंसे 14 व्यक्तियों को बचाया गया। गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, असम और अरुणाचल प्रदेश के राज्य प्रशासनों के तत्काल अनुरोध के जवाब में यह अभियान शुरू किया गया। भीषण बाढ़ के कारण फंसे हुए व्यक्तियों को आईएएफ के एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

सेप्पा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में हो रही भारी बारिश के बारे में बात की। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह, 6 जून तक के लिए अरुणाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है 6 जून तक भारी बारिश होगी |

Related Posts:

  • 41
    देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार कैबिनेट की बैठक में 47 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव का निधन

कन्नड़ भाषा विवाद पर हाईकोर्ट ने कमल हासन को लगाई फटकार

संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए 16 विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमेरिका में ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर व्यक्ति ने यहूदी भीड़ पर फेंका बम, कई लोग घायल
Next Article IPL 2025: IPL फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
national news मौसम विभाग June 3, 2025
बिहार कैबिनेट की बैठक में 47 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी
national news Politics बिहार June 3, 2025
मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव का निधन
Entertainment national news Sad News June 3, 2025
कन्नड़ भाषा विवाद पर हाईकोर्ट ने कमल हासन को लगाई फटकार
national news कर्नाटक June 3, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?