By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का हुआ निधन
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > बिहार > बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का हुआ निधन
national newsPoliticsSad Newsबिहार

बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का हुआ निधन

Nri Rashtriya
Last updated: May 11, 2025 1:03 pm
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

पटना (राघव): पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रताप सिंह (आरएन सिंह) का निधन हो गया है। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में शनिवार देर रात अंतिम सांस ली। 83 वर्षीय आरएन सिंह के निधन की खबर से खगड़िया में मातम पसर गया। उन्होंने परबत्ता का पांच बार बिहार विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। वर्तमान में परबत्ता विधानसभा सीट से आरएन सिंह के बेटे डॉ. संजीव कुमार विधायक हैं। जदयू के टिकट पर उन्होंने 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। आरएन सिंह के निधन पर शोक संदेश का सिलसिला शुरू हो गया है। जेडीयू ने पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आरएन सिंह का निधन दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे.” राजद ने भी पूर्व मंत्री आरएन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख की घड़ी में परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि आरएन सिंह का सामाजिक और राजनीतिक जीवन लंबा रहा। आरएन सिंह समाज के लिए समर्पित थे। एक्स पर पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

खगड़िया के भी लोग सदमे में हैं। आरएन सिंह खगड़िया जिले के लोकप्रिय नेता थे। दिवंगत नेता के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। पूर्व मंत्री विनम्र और मिलनसार स्वभाव के थे। इलाके में लोगों के बीच छवि भी अच्छी थी। बताया जाता है कि इंजीनियर के पद से त्याग पत्र देकर आरएन सिंह ने राजनीति में कदम रखा था।

Related Posts:

  • 17.00
    Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर…

You Might Also Like

यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद HC से लगा बड़ा झटका

महाराष्‍ट्र के भिवंडी में लगी भीषण आग, 15 गोदाम जलकर हुए खाक

राजस्थान: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

सीजफायर के बाद खुले देश के 32 एयरपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमृतसर ग्रामीण पुलिस और BSF को मिली बड़ी सफलता, सीमा से ग्रेनेड और हथियार सहित अन्य सामान बरामद
Next Article ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता
International News May 12, 2025
यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद HC से लगा बड़ा झटका
Entertainment national news May 12, 2025
महाराष्‍ट्र के भिवंडी में लगी भीषण आग, 15 गोदाम जलकर हुए खाक
national news महाराष्ट्र May 12, 2025
राजस्थान: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, 3 घायल
national news राजस्थान May 12, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?