नई दिल्ली (नेहा): हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की तूती बोल रही है। उसने पहले चीन को रौंदा फिर जापान को हराया और कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदते हुए एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसके लिए अभिषेक शर्मा, सुखजीत, जुगराज ने हैट्रिक जड़ी तो कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो, अमित, रजिंदर, संजय और दिलप्रीत ने एक-एक गोल दागा। कजाकिस्तान का न केवल डिफेंस बुरी तरह फेल रहा, बल्कि उसके फॉरवर्ड भी कमाल नहीं कर सके। कजाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन भारत की किसी विश्वविद्यालय टीम से भी बुरा रहा।
भारत की ओवरऑल चौथी सबसे बड़ी जीत, जबकि एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है। उसने 1985 में बांग्लादेश को 15-0 से हराया था। उस रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि, एशिया कप हॉकी में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड जापान के नाम है, जिसने 2007 में सिंगापुर को 22-0 के विशाल अंतर से हराया था। इसके साथ ही उसने 1965 में अफेगानिस्तान पर 14-0 की जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।