नई दिल्ली (नेहा): पांच साल की आरिनी लाहोटी ने भारतीय शतरंज इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दिल्ली की इस नन्हीं खिलाड़ी ने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज, तीनों फॉर्मेट्स में FIDE रेटिंग हासिल करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है। आरिनी के पास अब क्लासिकल में 1553, रैपिड में 1550 और ब्लिट्ज में 1498 की रेटिंग है। वह 2019 में जन्मी भारत की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
“हमने घर पर ही तैयारी कराई। तीनों फॉर्मेट्स में उन्हें खेलाया, समय नियंत्रक पैटर्न (टाइम कंट्रोल्स) से अभ्यस्त कराया और तभी आधिकारिक टूर्नामेंट में भेजा। अब उनकी रेटिंग्स आ गई हैं, हमें बहुत खुशी है।” 19 सितंबर 2019 को जन्मी आरिनी ने अगस्त में ही अपने आयु वर्ग (2019 के बाद जन्मे खिलाड़ी, लड़के और लड़कियां दोनों) में भारत की सर्वोच्च रेटिंगधारी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था।