नई दिल्ली (नेहा): 8 जनवरी को एक बार फिर सोने और चांदी में गिरावट आई है। कल भी चांदी में लगभग 4000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी। सुबह 10.30 बजे तक एमसीएक्स में चांदी का दाम 2500 रुपये प्रति किलो गिरा है। वही सोने में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का भाव कितना है?
सुबह 10.15 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,48,704 रुपये चल रहा है। इसमें 1900 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,47,529 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,51,889 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
सुबह 10.15 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 2,51,144 रुपये चल रही है। इसमें 1927 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 2,49,813 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 2,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हाई रिकॉर्ड बनाया है।


