नई दिल्ली (राघव): सोना एक बार फिर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छूने के बाद नीचे आया है। मंगलवार, 17 जून 2025 को देशभर में सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। आज सोने के दाम में 1140 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर मानी जा रही है। 22 कैरेट सोना अब 93,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ है। शादी-ब्याह, तीज-त्योहार और शुभ कामों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि भाव चाहे जितने भी ऊपर-नीचे हों, इसकी मांग बनी रहती है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा सोने के भाव इस प्रकार हैं:
.मुंबई: 22 कैरेट – ₹93,040 / 10 ग्राम
.कोलकाता: 22 कैरेट – ₹93,040 / 10 ग्राम
.बेंगलुरु: 22 कैरेट – ₹93,040 / 10 ग्राम
.हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹93,040 / 10 ग्राम
.चेन्नई: 22 कैरेट – ₹93,040 / 10 ग्राम
.दिल्ली: 22 कैरेट – ₹93,190 / 10 ग्राम