नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। जैसे ही अभिनेता को उनके निधन के बारे में पता चला, वो गमगीन हो गए। शशि प्रभु के अंतिम संस्कार से गोविंदा का भावुक वीडियो सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शशि का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। बीती शाम को उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान गोविंदा भी वहां मौजूद रहे।
शशि के निधन से अभिनेता इस कदर टूट गए हैं कि वह उनके अंतिम संस्कार में अपने आंसू पर भी कंट्रोल नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता रोते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में अभिनेता अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। अंतिम संस्कार में मौजूद अभिनेता सफेद कपड़े में भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये भावुक वीडियो देख फैंस भी उदास हो गए। लोग सोशल मीडिया पर अभिनेता को हिम्मत दे रहे हैं।