फरीदाबाद (नेहा): हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अगस्त माह के दौरान छात्रों को भरपूर छुट्टियां मिलेंगी। यह महीना वैसे भी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों से भरा रहता है, लेकिन इस बार लगातार आने वाले शनिवार, रविवार और त्योहारों के कारण विद्यार्थियों को कई दिनों तक स्कूल से राहत मिलेगी।
अगस्त में अवकाश की प्रमुख तिथियां:-
3 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
9 अगस्त- शनिवार- दूसरा शनिवार / रक्षाबंधन
10 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त- शुक्रवार- स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त- शनिवार- जन्माष्टमी
17 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
24 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश
31 अगस्त- रविवार- साप्ताहिक अवकाश