नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में भारी बारिश के बाद अब सूरज फिर से आग फेंक रहा है जिस कारण दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
वहीं एक बार फिर दिल्ली में उमस भरी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से आने वाले तीन-चार दिनों में दिल्ली में पारा चढ़ने और गर्मी में इजाफा होने की संभावना है।