नई दिल्ली (नेहा): देशभर में इस साल मानसून बेहद सक्रिय रहा और कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। जहाँ कुछ इलाकों में नदियाँ–तालाब उफान पर आ गए, वहीं लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली। अब जबकि कई राज्यों में ठंड दस्तक दे चुकी है, मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 48 घंटे देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और खराब मौसम की संभावना है।
सबसे पहले मानसून का स्वागत करने वाला राज्य केरल अभी भी लगातार बारिश का सामना कर रहा है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाओं के झोंके और गर्जना–चमक के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका है। आंध्र प्रदेश में मानसून में खूब पानी बरसा था और अब फिर से बारिश लौट सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तटीय इलाकों में अगले 48 घंटे तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएँ देखने को मिल सकती हैं। इन राज्यों में भारी बारिश का नया अलर्ट:-
1. तमिलनाडु
2. तेलंगाना के कुछ हिस्से
3. कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक क्षेत्र
4. लक्षद्वी
5. पुडुचेरी
6.कराईकल
7. माहे
8. यनम
9. रायलसीमा

