मंडी (नेहा): हिमाचल प्रदेश में मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चल रहे एंबुलेंस कर्मचारियों ने शनिवार को मंडी में प्रदर्शन किया, इस दौरान एक कर्मी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे धक्का देकर हटा दिया, अन्यथा वह झुलस सकता था। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय मंडी में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और शहर में शव यात्रा निकाली। कंपनी प्रबंधन का पुतला जलाया गया, इस दौरान एक कर्मचारी आग में कूदने लग पड़ा।
25 दिसंबर से चली हड़ताल के तहत शनिवार रात 12 बजे तक दो दिन की हड़ताल के आह्वान पर आज मंडी जिला के एम्बुलेंस कर्मचारी ने पूर्ण हड़ताल पर हैं। मंडी में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के ज़िला प्रधान सुमित कपूर महासचिव पंकज कुमार, संतोष कुमारी, ममता शर्मा, रजनी, तिलक राज, योगेश कुमार, चमन लाल, मनोज कुमार, रजनीश, हंस राज व सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा, सुरेश सरवाल, गोपेंद्र ने हिस्सा लिया।


