मुंबई (नेहा): बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन हाल ही में अपने कजिन ईशान रोशन की शादी में नजर आए, लेकिन इस बार उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर नहीं आईं। आमतौर पर हर फैमिली फंक्शन और इवेंट में साथ दिखने वाला यह कपल इस शादी में अलग-अलग वजहों से चर्चा में आ गया।
ऋतिक जहां शादी समारोह में सोलो अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहे, वहीं सबा आजाद ने अब सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर साझा कर अपनी गैरमौजूदगी की वजह साफ कर दी। हालांकि उन्होंने कहा है कि वो भाई की शादी मिस करने वाली थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

