नई दिल्ली (राघव): सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के भाव 98,046 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा, सोना करीब 1342 रुपए महंगा हुआ है। सोने का कल का क्लोज प्राइस 96704 था जो कि आज 98127 के हाई लेवल पर पहुंच गया। जबकि चांदी के भाव 1,06,218 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,377.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,343.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 52.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,395.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.26 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 36.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।