By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
national news

देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Nri Rashtriya
Last updated: January 10, 2025 7:15 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (राघव): मौसम विभाग ने 10 जनवरी से 15 जनवरी तक के लिए देशभर में मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें घने कोहरे, बर्फबारी और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। आज रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 से अधिक राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जिससे कुछ मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ सकता है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का असर बना हुआ था, और आज शुक्रवार को राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब के मोगा जिले में न्यूनतम तापमान 2.3°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि हरियाणा के सोनीपत में 3.1°C और चंडीगढ़ में 6.1°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम ईरान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिमी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 11 जनवरी को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में सक्रिय एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 11 और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 13 जनवरी को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 13 जनवरी को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है।

घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। 11 और 12 जनवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। 12 जनवरी तक बिहार के कुछ इलाकों में भी कोहरा बना रह सकता है। झारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, और राजस्थान में 15 जनवरी तक घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली-NCR में 10 और 11 जनवरी को हल्की बारिश का अलर्ट है। आज सुबह दिल्ली में इतना घना कोहरा छाया हुआ है कि दृश्यता शून्य हो गई है। 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.92°C दर्ज किया गया। आज का न्यूनतम तापमान 10.05°C और अधिकतम तापमान 21.93°C रहने का अनुमान है। हवा में 19% नमी है और हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटे है।

Related Posts:

  • 7
    14 जनवरी से बदलेगा मौसम
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

देशभर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana: फरीदाबाद में भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत

जी-7 सम्मेलन से पहले कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शन पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर भड़के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे 10 हजार खास मेहमान
Next Article कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल
Bussiness News national news June 16, 2025
देशभर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
national news मौसम विभाग June 16, 2025
Haryana: फरीदाबाद में भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत
national news Sad News हरियाणा June 16, 2025
ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 की पहली महिला प्रमुख बनीं ब्लेज मेट्रेवेली
International News June 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?