गोरखपुर (राघव): आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह शहर के आधे दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व उनके संचालकों के घरों पर भी छापा मारा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी करने वाली टीम लखनऊ, प्रयागराज व दिल्ली की बताई जा रही है। इसमें विभाग के स्थानीय अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम फ्लोर मिल संचालक, होटल उद्यमी, आटोमोबाइल सेक्टर, रियल ईस्टेट और एक अन्य व्यापारी के यहां कार्रवाई में जुटी हुई है। इस छापेमारी में सबसे बड़ी खबर यह है कि आयकर टीम ने आर्बिट ग्रुप पर भी छापा मारा है। इस छापेमारी के बाद शहर के व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि टीम इन सभी के घरों व ऑफिस स मिले सभी दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है।