नई दिल्ली (नेहा): नई दिल्ली। देशभर में पिछले 5 दिन से चल रहे इंडिगो संकट के कारण शनिवार को भी 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। रविवार को छठे दिन भी यहीं हालात देखने को मिल रहे हैं। हालांकि इंडिगो ने दावा किया है कि उसने 95% रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल कर दिया है। एयरलाइन ने जानकारी दी कि 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। हमें लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए काफी वक्त लगेगा।
रविवार को भी इंडिगो की मुश्किलें कम नहीं हुईं। आज 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं। इनमें हैदराबाद, भोपाल, मुंबई और त्रिची से उड़ने वाली कई सर्विसेज शामिल हैं। इससे पहले एयरलाइन शुक्रवार को करीब 1600 और शनिवार को लगभग 800 फ्लाइट्स कैंसिल कर चुकी है। लगातार तीसरे दिन बड़ी संख्या में उड़ानें ठप रहने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
कंपनी को कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स का पूरा रिफंड यात्रियों को 7 दिसंबर रात 8 बजे तक हर हाल में करना होगा। साथ ही यात्रियों के बैगेज को अगले 48 घंटे में खोजकर पहुंचाना अनिवार्य किया गया है।
DGCA ने कंपनी के CEO से भी जवाब तलब किया है। उन्हें 24 घंटे में यह बताना होगा कि पिछले 5 दिनों से चल रहे संकट पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। अगर जवाब नहीं मिला तो DGCA खुद फैसला ले सकेगा।
इसके साथ ही DGCA ने बाकी एयरलाइंस पर भी लगाम कसी है। बढ़ते किरायों पर रोक लगाते हुए हवाई किराया फिक्स कर दिया गया है। जिससे अब किसी भी एयरलाइन को 500 किमी तक 7500 रुपए और 500–1000 किमी तक 12,000 रुपए से ज्यादा किराया वसूलने की अनुमति नहीं होगी।


