नई दिल्ली (नेहा): हुरुन इंडिया ने 2025 की अपनी ताजा रिच लिस्ट में एरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल को दुनिया भर के भारतीय मूल के लीडर्स में शीर्ष स्थान दिया है। इस उपलब्धि के साथ जयश्री उल्लाल ने गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला जैसे बड़े टेक दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वह अब टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे अमीर एग्जीक्यूटिव्स में पहले नंबर पर हैं।
जयश्री उल्लाल भारतीय मूल की ब्रिटिश अरबपति व्यवसायी हैं। वह पिछले 17 सालों से सॉफ्टवेयर सर्विसेज फर्म एरिस्टा नेटवर्क्स का नेतृत्व कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में 63 वर्षीय जयश्री उल्लाल को कैंडर हुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2025 में शीर्ष पांच पहली पीढ़ी की महिला वेल्थ क्रिएटर्स में दूसरा स्थान मिला था। उल्लाल कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में रहती हैं। यहीं से वह क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी चलाती हैं। यह कई सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग के साथ उन्हें बेचती है।


