नई दिल्ली (नेहा): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 4 नवंबरों को होगा और नतीते 6 नंबरों को घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की चुनाव समिति ने आगामी छात्रसंघ चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की है।
जारी नोटिस के अनुसार जेएनयू छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ शुरू होगी, जिसके बाद सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं के सुधार होंगे। नामांकन फॉर्म 25 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे और नामांकन प्रक्रिया 27 अक्टूबर को शाम बजे तक चलेगी। वैध नामांकन की सूची 28 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।


