मुंबई (नेहा): कन्नड़ और तमिल टेलीविजन एक्ट्रेस नंदिनी सीएम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। इस खबर ने नंदिनी के फैंस को शॉक्ड कर दिया है। वहीं, टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। नंदिनी ने आत्महत्या के साथ ही एक सुसाइड नोट छोड़ा है।
नंदिनी सीएम बेंगलुरु के आरआर नगर क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पेरेंट्स के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उन पर शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था और वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह दूसरी समस्याओं के कारण डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
नंदिनी सीएम अभी महज 26 साल की थीं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय नंदिनी की लाश बेंगलुरु के केंगेरी स्थित उनके पीजी कमरे में 29, दिसंबर 2025 की तड़के फांसी के फंदे से लटकी मिली। केंगिरी थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।


