रुद्रप्रयाग (नेहा): करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ में रिकॉर्ड तोड़ यात्री दर्शनों को पहुंच रहे है। पिछले वर्षो की तुनना इस वर्ष जिस तरह इस बार यात्रा की रफ्तार बढ़ रही, उससे यही लगता है कि यह केदारनाथ यात्रा नया इतिहास लिखेगी। यात्राकाल के मात्र 47 दिन में यात्रियों के दर्शनों का आंकडा 11 लाख के पार पहुंच गया है। विगत वर्षो की बात करें तो वर्ष 2023 में 70 दिन, जबकि 2024 में 117 दिन में यह आंकडा़ पार हुआ था। इस वर्ष जहां विगत दो वर्षों के पूरे सीजन के रिकॉर्ड ध्वस्त होने की उम्मीद लग रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन, तीर्थाटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों के चेहरों पर रौनक दिख रही है।
गत 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलने के बाद पहले दिन 30 हजार से अधिक यात्री इसके साक्षी बने थे। शुरूआती दस दिनों तक घोडे़ व खच्चरों की बीमारी और भारत-पाक के बीच चल रह संघर्ष के चलते यात्रा कुछ प्रभावित जरूर हुई है। इसके बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ। यात्री पैदल, घोडे़-खच्चर, डंडी कंडी, हवाई सेवा से पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन धाम में 23 हजार के आसपास यात्री बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर हरे है।