नई दिल्ली (नेहा): भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Groww अगले हफ्ते अपने IPO का ऐलान कर सकता है। इसकी पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures Ltd। मुंबई में पब्लिक ऑफरिंग के लिए फाइलिंग कर सकती है। खास बात यह है कि इस कंपनी में माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला भी निवेशक हैं। कंपनी 8 अरब डॉलर तक के वैल्यूएशन पर 65 से 80 करोड़ डॉलर (करीब 5,720 से 7,040 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी में है। अगर यह IPO सफल रहा, तो Groww भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड ब्रोकरेज फर्म बन जाएगी।
Groww को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी मिल चुकी है। इतना ही नहीं, अगर बाजार नियामक न्यूनतम पब्लिक फ्लोट की सीमा 10% से घटाकर 8% कर देता है, तो Groww को और राहत मिल सकती है। सेबी ने हाल ही में बड़े IPO से जुड़े इन नियमों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. ऐसे में Groww की लिस्टिंग प्रक्रिया और भी आसान हो सकती है।
Groww में कई दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी है। इनमें Peak XV Partners, Ribbit Capital और Tiger Global Management जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही JPMorgan Chase, Kotak Mahindra Bank, Citigroup, Axis Bank और Motilal Oswal Investment Advisors इस IPO में सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। इतनी बड़ी ब्रांड वैल्यू और निवेशकों का भरोसा कंपनी की मजबूती और भविष्य की संभावनाओं को और मजबूत करता है।