नई दिल्ली (नेहा): भारत की अफ्रीका ODI सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट ने अहम फैसले लेते हुए कप्तान और उपकप्तान के नाम लगभग तय कर लिया है। इन चयन के साथ ही घरेलू क्रिकेट हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। जानकारी मुकाबिक आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को कप्तान और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी को उपकप्तान बनाया जा सकता है। Africa ODI Series के लिए टीम इंडिया के नेतृत्व से जुड़े इस अपडेट्स ने फैंस में उत्सुकता और बढ़ा दी है।
भारत आगामी दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए तैयार है, और नेतृत्व संबंधी बड़े फैसलों ने टीम के रोडमैप को नया रूप दिया है। शुभमन गिल अब भी कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं, इसलिए चयनकर्ता एक बार फिर नेतृत्व चयन में स्थिरता और अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बदलाव का मुख्य कारक फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपने के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में जानकारी अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल को प्रबंधन टीम का कप्तान बना सकता है।
वहीं, चयनसमिति Africa ODI Series के लिए टीम के उपकप्तान के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेयर ऋषभ पंत पर भरोसा जता सकते हैं। इतने कम समय में हो रहे इतने सारे बदलावों के साथ, प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं कि ये नए कप्तान-उपकप्तान की की जोड़ी Africa ODI Series में किस तरह टीम को जीत दिलाने का काम करती है।


