नई दिल्ली (नेहा): वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले को लगभग 24 घंटे पूरे होने वाले हैं। इसी बीच राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली झलक देखने को मिली है। अमेरिकी सेना ने उनका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें ‘गुड नाइट’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहते सुना जा सकता है।
ये वीडियो न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के मुख्यालय क अंदर का है। निकोलस मादुरो को अमेरिकी अधिकारियों ने पकड़ रखा है। वीडियो अमेरिका की रैपिड रिस्पांस 47 ने शेयर किया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 63 वर्षीय मादुरो के हाथों में हथकड़ी लगी है और उन्होंने काले रंग की हुडी वाली स्वेटशर्ट पहनी है। फर्श पर “DEA NYD” का नीला कालीन बिछा है। वहीं, मादुरो सभी अधिकारियों को ‘गुड नाइट’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहते हुए जा रहे हैं।

