नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी है। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देश भर की नजर हैं। 2017 के बाद पहली बार चुनाव कराए गए हैं।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी+ को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीएमसी में शिवसेना (यूबीटी)+ में कांटे की टक्कर दिख रही है।
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों की है।
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति के तहत ज्यादातर निगमों में साथ हैं, लेकिन पुणे में अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने मराठी मानुष के मुद्दे पर हाथ मिलाया है। दोनों ठाकरे चचेरे भाई करीब दो दशक बाद एक साथ आए हैं।


