By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: Maharashtra: अटल सेतु पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, सरकार ने एक साल के लिए लगाई रोक
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > Maharashtra: अटल सेतु पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, सरकार ने एक साल के लिए लगाई रोक
national newsमहाराष्ट्र

Maharashtra: अटल सेतु पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, सरकार ने एक साल के लिए लगाई रोक

Nri Rashtriya
Last updated: January 28, 2025 12:24 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई (राघव): महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अटल सेतु पर टोल दर को अगले एक साल तक बढ़ाने पर रोक लगाने की घोषणा की है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु के टोल टैक्स को 250 रुपये की दर पर एक और वर्ष तक जारी रखा जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 12 जनवरी, 2024 को लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल महाराष्ट्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना के पूरा होने का प्रतीक है। पुल दक्षिण मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और एलीफेंटा द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रीक को पार करता है और न्हावा शेवा के पास चिर्ले गांव में समाप्त होता है।

यह फैसला मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने स्पष्ट किया कि अगले 12 महीनों तक टोल में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में अटल सेतु पुल के जरिए मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा करना काफी किफायती हो गया है, क्योंकि नवी मुंबई नगर परिवहन (एनएमएमटी) ने किराए में 50% से ज्यादा की कटौती की है। यह पुल क्षेत्र में यात्रा समय को कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार लाने में एक अहम भूमिका निभाता है। लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ भारत का सबसे लंबा पुल है और देश में समुद्र पर बनी सबसे लंबी संरचना भी है। समुद्र पर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर 5.5 किलोमीटर की लंबाई वाला छह लेन का यह पुल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (इस वर्ष के अंत में चालू होने की उम्मीद) के बीच तेज संपर्क प्रदान करेगा। इस पुल का निर्माण होने ने मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय कम हो गया है, साथ ही मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में सुधार हुआ है।

Related Posts:

  • 15
    पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत रत्न अटल…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

Haryana: फरीदाबाद में भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत

जी-7 सम्मेलन से पहले कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शन पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर भड़के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह

साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, 13 लोग घायल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
Next Article महाकुंभ में मची भगदड़ से 17 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Haryana: फरीदाबाद में भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत
national news Sad News हरियाणा June 16, 2025
ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 की पहली महिला प्रमुख बनीं ब्लेज मेट्रेवेली
International News June 16, 2025
जी-7 सम्मेलन से पहले कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शन पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
national news Politics June 16, 2025
पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर भड़के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह
Crime News Entertainment national news June 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?