सिरमौर (नेहा): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 400 मीटर खाई में गिर गई है। इस हादसे में नौ लोगों के मारे जाने की सूचना है।
इस दर्दनाक हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, मरने वाला की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीत कोच बस शिमला जिला के कुपवी से सोलन जा रही थीं। कोहरे और ठंड के कारण सड़क पर फिसलन था। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
संगड़ाह राजगढ़ नौहराधार से पुलिस जवान घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी भी दुर्घटना स्थल के लिए नाहन से रवाना हो चुके हैं।


