मुंबई (नेहा): एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा यूं तो अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब हाल ही में वो नई वजह को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा के कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल हो गई है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में शानदार रेंज रोवर खरीदी है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। मलाइका अरोड़ा ने जो कार खरीदी है, इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह एक ग्रे कलर की शानदार रेंज रोवर है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।